Uttarakhand News

भाजपा की सूची जारी, हल्द्वानी निवासी विकास भगत को बनाया प्रदेश प्रवक्ता

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर भारतीय जनता पार्टी खेमे से आ रही है। उत्तराखंड भाजपा ने संगठन का विस्तार किया है और युवा चेहरों को मौका दिया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने संगठन का विस्तार किया है और सूची भी जारी कर दी गई है। सूची में सबसे पहला नाम कालाढूंगी विधानसभा के विधायक बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत का है। पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया है। इसके अलावा नैनीताल जिले को महेश खुल्बे और मनीष अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top