Dehradun News

पहाड़ के विक्रम सिंह रावत UGC NET परीक्षा के चैंपियन, लगातार 10वीं बार हुए सफल

Ad

हरिद्वार: मेहनत, लगन और विश्वास के सहारे दुनिया की मुश्किल से मुश्किल मंजिल भी पाई जा सकती है। यूजीसी नेट परीक्षा का स्तर कठिन होता है, ये सभी जानते हैं। आपको सुनकर हैरानी होगी कि प्रदेश में एक ऐसे व्यक्ति भी हैं, जो लगातार दसवीं बार इस परीक्षा में सफल हुए हैं। ऋषिकेश के रहने वाले योगाचार्य विक्रम सिंह रावत ने दसवीं बार नेट परीक्षा क्लियर की है।

ADVERTISEMENTS Ad

मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के निवासी विक्रम सिंह रावत फिलहाल ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में रहते हैं। गोल्ड मेडलिस्ट विक्रम सिंह रावत पिछले नौ सालों से योग विषय से यूजीसी नेट परीक्षा को उत्तीर्ण कर चुके हैं। अब इस बार के परिणामों में भी उन्हें सफलता मिली है। कुल मिलाकर, ये लगातार दसवां मौका है जब उन्होंने यह परीक्षा पास की है।

विक्रम सिंह रावत को परीक्षा में 300 में से 218 अंक प्राप्त हुए हैं अर्थात उन्हें 72.67 प्रतिशत अंक मिले हैं। विक्रम सिंह रावत ने हल्द्वानी लाइव को बताया कि साल 2015 में उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय से योग विषय में एमए करते हुए टॉप किया था। विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में उन्हें गोल्ड मेडल मिला था। साल 2017 में भी इसी विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडी योग) की परीक्षा टॉप करने पर गोल्ड मेडल मिला था।

बता दें कि मनोविज्ञान से भी एम‌ए की डिग्री हासिल करने वाले विक्रम सिंह रावत का मूल निवास देवप्रयाग हुआ। विक्रम सिंह रावत का लगातार दसवीं बार यह परीक्षा पास करना उनकी इच्छा शक्ति और मेहनत की कहानी बयां करता है। हल्द्वानी लाइव की टीम की तरफ से विक्रम सिंह रावत को बधाई एवं भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top