Nainital-Haldwani News

मैदान से लेकर पहाड़ तक बिजली-पानी के लिए लोग परेशान, ग्रामीणों ने एसडीओ का किया घेराव

Ad

Bhimtal news: Haldwani news: उत्तराखंड में इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ रही है। जहां एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं दूसरी और गर्मियां आते ही बिजली कटौती और पानी न आने की समस्या का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से हल्द्वानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। कभी सुबह, कभी दोपहर तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं होने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। बिजली न होने के वजह से लोगों को पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। ( Electricity and water supply problem )

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों ने एसडीओ का घेराव किया

मंगलवार को भीमताल के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने एसडीओ काजल रैकुनी का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बिजली नहीं देने पर इस्तीफा देने की मांग की। समाजसेवी नितेश बिष्ट ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को फोन करने के बाद भी बिजली की आपूर्ति सुचारू नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों को बिजली के साथ पानी भी नहीं मिल पा रहा है। ( Villagers surrounded SDO due to lack of electricity and water supply in bhimtal )

व्यापारियों को हो रहा नुकसान

जंगलियागांव के युवा नवीन कुल्याल ने बताया कि बीते पांच दिन से बिजली की समस्या के चलते पानी नहीं आने से लोगों को हैंडपंप और गधेरों से पानी लाना पड़ रहा है। मगर अधिकारी को फोन करने पर वो फोन नहीं उठाते। मेहरागांव में भी बिजली नहीं आने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं क्षेत्र के व्यापारियों ने कहा कि बिजली कटौती के कारण फ्रिज में रखा सामान खराब होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। इधर बेतालघाट के सीम गांव में सोमवार शाम 7 बजे से बिजली नहीं होने से 36 परिवारों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी। मंगलवार को 14 घंटे बाद बिजली विभाग ने बिजली आपूर्ति सुचारू कराई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली । ( Traders are suffering losses )

बिजली कटौती से हल्द्वानी के लोग परेशान

हल्द्वानी में भी लाइनों में हो रहे ओवरलोड को कम करने के लिए विभाग दिन भर अलग-अलग इलाकों की बिजली काट रहा है। बिजली कटौती के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली कटने के वजह से लोगों के पसीने छूट गए हैं। एक तो भीषण गर्मी ने लोगों को परेशानी में डाल रखा है और उपर से बिजली कटौती और पानी न मिलने की समस्या से शहर के लोग काफी परेशानी में दिखाई दे रहे हैं। सुबह से लेकर दीन तक बिजली कटौती के चलते लोगों के इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। और रात में बिजली न होने के वजह से लोगों को अपने घरों के बाहर निकलकर अपनी रात गुजारनी पड़ रही है। ( Electricity supply problem in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top