Champawat News

चंपावत में भाजपा को झटका,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विमला सजवाण ने कांग्रेस का थामा हाथ

Ad

चम्पावत:चुनावी माहौल बना हुआ है, राजनैतिक मुद्दों पर नेता, जनता सक्रिय हो गए हैं। चुनावी हवा को अपनी ओर करने के लिए सभी राजनीतिक दल कोशिशो में जुटे हुए हैं। ऐसे समय में जहां राजनेता अपनी पार्टी मजबूत बनाने के लिए तरह – तरह के इंतजामों में लगे हुए है। उत्तराखंड में दल बदलने का खेल जारी है। कुछ ही दिन पहले भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाई गई चम्पावत की वरिष्ठ नेत्री विमला सजवाण ने बीजेपी का साथ छोड़ते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस बात ने सभी को हैरत में डाल दिया है कि विमला सजवाण ने तीन दिन पूर्व ही भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्यता प्राप्त की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

विमला सजवाण 2002 में चम्पावत में विस चुनाव भी लड़ चुकी हैं, उन्हें हार का सामने करना पड़ा था लेकिन मतो का इअंतर बेहद कम था। वह कांग्रेस की प्रदेश महासचिव भी रह चुकी हैं। 2017 में यशपाल आर्य के साथ ही विमला भी भाजपा में शामिल हो गई थीं। वह इलाके में बड़ी महिला नेत्री का रुतबा रखती हैं। इसी को देखते हुए तीन दिन पूर्व ही भाजपा ने विमला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया था लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। विमला सजवाण बीते निकाय चुनाव में बनबसा से भाजपा के टिकट से नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। बता दें कि यशपाल आर्य के साथ ही विमला सजवाण ने भाजपा ज्वाइन की थी।

बीते कुछ दिनों पहले ही बीजेपी को यशपाल आर्या के पार्टी छोड़ने से झटका लगा है।दरअसल यशपाल आर्या बड़े गेम चेंजर बन गए हैं। उत्तराखंड के बड़े ‘दलित फेस’ यशपाल मंत्री पद छोड़कर अपने पुत्र संजीव आर्या के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद से माना जा रहा है था कि यशपाल आर्य के समर्थक भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापस आएंगे और विमला सजवाण के फैसले के बाद से यह साफ हो गया है कि यशपाल आर्य खेमे के लोग कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं।

कांग्रेस पार्टी की ओर से देहरादून में आयोजित पूर्व मंत्री यशपाल आर्य के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कई नेताओं ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इनमें चम्पावत जिले की वरिष्ठ महिला नेत्री व कुछ दिनों पहले भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाई गईं विमला सजवान भी शामिल हैं

। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में पिथौरागढ के पूर्व दर्जा मंत्री महेन्द्र सिंह लुंठी, राजेन्द्र भट्ट, विमला सजवाण, सुनील भंडारी, विपिन उप्रेती, मुन्ना पांडेय, सहजाद अंसारी, राहुल सोनकर, इन्जीनियर इन्द्र लाल आर्य, रिषभ जैन आदि ने भी अपने सैकडों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि महेन्द्र सिंह लुंठी एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग व हर धर्म का सम्मान किया है।


कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आज राज्य को कांग्रेस की जरूरत है। विकास के कामों को तेज करना है। किसानों को उनका अधिकार दिलाना है। बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद इन समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। कहा कि निकट भविष्य में पार्टी में शामिल होने वालों की लंबी लिस्ट है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top