Dehradun News

उत्तराखंड के विनय की पलटी किस्मत, कुछ ही घंटों में जीती AUDI और एक करोड़

Ad

देहरादून: आधुनिकता बढ़ने के साथ साथ अब क्रिकेट देखने का नजरिया भी बदल चुका है। अब क्रिकेट को रोमांच के साथ साथ लॉटरी के लिए भी देखा जाता है। कई फैंटेसी ऐप के मार्केट में आने से लोगों का ध्यान पूरी तरह क्रिकेट से पैसे कमाने के ऊपर जाने लगा है। उत्तराखंड के युवा इस दौड़ में ज्यादा पीछे नहीं है। अब एक बार फिर देहरादून के एक युवा ने आईपीएल के मैच से करोड़ रुपए जीते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हम आज देहरादून के रहने वाले विनय आर्य की बात कर रहे हैं, जिनकी किस्मत आईपीएल के एक ही मैच ने पलट कर रख दी है। My 11 Circle पर देहरादून के विनय की किस्मत चमकी है। बता दें कि उनकी टीम ने 49 रुपए की एक लीग में पहला स्थान हासिल कर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर लिया है। उनकी खुशी का इस समय कोई ठिकाना नहीं है।

गौरतलब है कि बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग में शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स में भिड़ंत हुई थी। इस मैच पर पंजाब ने कब्जा किया और इधर देहरादून की नेहरू कॉलोनी के निवासी विनय आर्य अपनी माई 11 सर्किल वाली टीम को 871.5 प्वाइंट दिलाने में कामयाब रहे। उन्होंने एक करोड़ रुपए के साथ एक ऑडी कार भी जीती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top