Rudraprayag News

उत्तराखंड को आप पर गर्व है, रुद्रप्रयाग की विनीता देवी को तीलू रौतेली सम्मान से नवाजा गया

Ad

Uttarakhand news: Tilu Rauteli Award: उत्तराखंड एक बार फिर गर्व महसूस कर रहा है। क्योंकि राज्य की 13 महिलाओं को उनके साहस और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए तीलू रौतेली पुरस्कार से नवाजा गया है। इसमें रुद्रप्रयाग जिले की विनिता देवी भी शामिल हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है। ( Vinita devi awarded Tilu rauteli award )

ADVERTISEMENTS Ad

इस वजह से पुरस्कार से नवाजा गया

बता दें कि बीते 8 अगस्त को वर्ष 2023-2024 के लिए चयनित हुई राज्य की 13 महिलाओं को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें रुद्रप्रयाग जिले की रहने वाली विनीता देवी को उनके साहस के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया। 27 जून 2024 को विनीता देवी अपनी सास के साथ जंगलों में घास लेने के लिए गई थी तभी इस दौरान गुलदार ने उनकी सास पर हमला कर दिया था। जिसके चलते विनीता अपनी सास को बचाने के लिए गुलदार से लड़ गईं। इस दौरान गुलदार ने विनीता के ऊपर भी हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। लेकिन विनीता ने हार नहीं मानी और अपने साहस का परिचय देते हुए गुलदार से लड़ते रही। और अंत मे गुलदार ने हार मान ली और वहां से भाग खड़ा हुआ। ( Vinita devi of rudraprayag awarded Tilu rauteli award )

विनीता देवी ने महिलाओं को दिया संदेश

विनीता देवी ने महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि जब भी वे जंगलों की तरफ जाती हैं तो कम से कम 8-10 महिलाएं एकजुट होकर जाएं और अपनी सुरक्षा का इंतजाम खुद करके ही जाएं। ताकि गुलदार के हमले से वे अपने आप को और अपने परिवार को बचा सके। महिलाओं एवं किशोरियों द्वारा सामाजिक, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति एवं साहस सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top