Pithoragarh News

पहाड़ पर फिल्म बनाएंगे पहाड़ के विनोद कापड़ी, बेरीनाग में शुरू हुई शूटिंग

Ad

पिथौरागढ़: मिस टनकपुर हाजिर हो, पीहू और 1232 किलोमीटर जैसी चर्चित फिल्में बना चुके राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विनोद कापड़ी (Vinod Kapri) की घर वापसी हुई है। पहाड़ के विनोद कापड़ी ने पहाड़ के 80 वर्षीय बुजुर्ग दंपति की सच्ची कहानी को पर्दे पर उतारने के संकल्प के साथ पिथौरागढ़ के बेरीनाग से शूटिंग शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

बुबू हिमालय (bubu Himalaya) के नाम से बनने वाली इस फिल्म में मेन रोल बेरीनाग के उखाड़ा गांव निवासी 78 वर्षीय पदम सिंह और गढ़तिर निवासी 68 वर्षीय हीरा देवी को मिला है। जबकि फिल्म में संगीत गुलजार और विशाल भारद्धाज का होगा। बता दें कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

सबसे बड़ा चैलेंज बुजुर्ग दंपति को एक्टिंग सिखाना था। इन दोनों ने आज तक कैमरा नहीं देखा था। इसीलिए कापड़ी ने एनएसडी से पास आउट एक्टिंग कोच अनूप त्रिवेदी की मदद ली। जिन्होंने दोनों के साथ एक महीने की वर्कशॉप की। मूल रूप से बेरीनाग के निर्देशक कापड़ी ने बताया कि कई ओटीटी प्लेटफार्म अपनी दिलचस्पी जता चुके हैं। इसकी शूटिंग आसपास के कई जगहों पर होनी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top