Nainital-Haldwani News

KMVN के आंगन में 63 साल पुरानी विंटेज कार, नैनीताल में बना नया सेल्फी प्वाइंट

Ad

नैनीताल: कुमाऊं मंडल विकास निगम पर्यटकों के लिए नए-नए एक्सपेरिमेंट करता रहता इसी क्रम में नैनीताल सूखाताल स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के TRH गेस्ट हाउस में 63 साल पुरानी फॉक्सवैगन बीटल विंटेज कार पर्यटकों के लिए डिस्प्ले कर दी गईं है।

ADVERTISEMENTS Ad

दुनियाभर की विख्यात बीटल कार 1969 में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के पास आई थी और कई वर्षों से निष्प्रयोज घोषित कर गैराज में जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पड़ी थी, जिसकी विंटेज कार के रूप में महत्ता को समझकर निगम प्रबंधन द्वारा नया स्वरूप देकर पर्यटकों के लिए पर्दशित करने का निर्णय लिया ।

शनिवार को मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएस विनीत तोमर द्वारा नैनीताल में डिस्प्ले कर दिया गया है। साल 1960 की फॉक्सवैगन बीटल अभी भी हजारों कार प्रशंसकों की पसंदीदा गाड़ियों में है। भारत समेत दुनिया भर के देशों में इस तरह की गाड़ियों की प्रदर्शनी लगती है।

इस मौके पर कुमाऊँ मंडल विकास निगम के जनरल मैनेजर एपी बाजपेई ने बताया कि पर्यटकों के लिए यह एक अनोखा अनुभव होगा। अभी भी विंटेज कारों को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं। कार डिस्प्ले एक तरीके से पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट बन जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top