Dehradun News

मसूरी में बर्फबारी के बीच मस्ती में नज़र आईं अभिनेत्री रकुल प्रीत, सोशल मीडिया पर फोटो VIRAL

Ad

मसूरी: अभिनेता अक्षय कुमार के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह मसूरी की खूबसूरती देखकर गदगद नजर आई हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर रकुल की कुछ तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरों में रकुल मसूरी की बर्फबारी का लुत्फ उठा रही हैं। इससे पहले अक्षय कुमार भी सोशल मीडिया पर मसूरी की एक वीडियो साझा कर चुके हैं। बता दें कि दोनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उल्लेखनीय है कि मसूरी में बर्फबारी होने के बाद से ही ठंड लगातार बढ़ गई है। जिसकी वजह से पर्यटकों के चेहरे खिले तो जरूर मगर फिर भी सड़कों पर सन्नाटा रहा। ठंड के चलते हर कोई बिस्तर से बाहर आने में कतरा रहा था। इसी बर्फबारी में अभिनेत्री रकुल प्रीत ने भी खूब लुत्फ उठाया। बता दें कि साउथ की फिल्म रत्सासन के रीमेक के लिए रकुल प्रीत और अक्षय कुमार मसूरी आए हुए हैं।

इसी बीच बर्फ में खेलते हुए रकुल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रकुल प्रीत ने बर्फ में खेलने का खूब लुत्फ उठाया। बता दें कि पर्यटक स्थल बुरांशखंडा में जमकर बर्फ गिर रही है। जिसके चलते यहां खड़े वाहन भी बर्फ से ढक गए हैं। मसूरी के साथ धनोल्टी में भी देर रात से बर्फबारी हो रही है। बर्फ के चलते यातायात संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। नैनीताल में भी भारी बर्फबारी के बाद मार्गों में आवागमन बाधित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top