Viral

इंटरनेट पर VIRAL हुआ भारत का स्पाइडर मैन, दीवार पर चलकर पार की पानी भरी सड़क, वीडियो देखें

Ad

नई दिल्ली: शहरों में कहीं कहीं और गांव में काफी जगह ऐसी सड़कें हैं जिनपर बारिश के मौसम में चलना तक दुश्वार हो जाता है। सड़कों पर पानी या कीचड़ भरा हो तो चलना भी दूभर हो जाता है। लेकिन इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक दीवार पर चलकर पानी से भरी सड़क को पार कर रहा है। इस वीडियो को अभी तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बात हर कोई हैरानी में यही कह रहा है कि ये लड़का तो भारत का स्पाइडरमैन है। आप भी इस वीडियो को देखकर चौंक जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

इंस्टाग्राम के एक पेज पर अपलोड किए गए इस वीडियो को कई करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। दीवार पर चल रहे युवक का यह वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है। वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक साइकिल पर कुछ सामान लेकर जा रहा होता है। सामान ज्यादा होने के कारण वह साइकिल पर बैठ नहीं पाता इसलिए वह साइकिल को पकड़कर साथ-साथ चल रहा होता है।

इतने में रास्ते में आगे एक सड़क पानी से लबालब भरी होती है। ऐसे में युवक को पानी और कीचड़ से भरी इस सड़क को पार करने में दिक्कत आने वाली थी। लेकिन प्रतिभा से धनी हमारे प्यारे भारत देश में मुश्किल के वक्त हमेशा कोई ना कोई जुगाड़ पैदा कर लिया जाता है। युवक ने भी ऐसा ही किया। उसने अचानक से एक अनोखा तरीका खोज निकाला और साइकिल को हाथ में पकड़ कर खुद दीवार पर चलने लगा।

जी हां, युवक दीवार पर छिपकली की तरह चलने लगता है। युवक के इस तकनीक को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर अपलोड होते ही धमाल मचा दिया है। जो भी दर्शक इसे देख रहा है अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। साथ ही अचंभित भी हो रहा है। वीडियो पर लोग तरह तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि “यह टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए” तो किसी यूजर ने युवक को स्पाइडर मैन अल्ट्रा प्रो मैक्स बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top