Viral

क्रिकेट बैट को लेकर शार्क टैंक में झूठा दावा ! Sony Tv को भेजा 100 करोड़ का नोटिस

Ad

Shark Tank India False Claim: Legal Notice of Rupees 100 Crore: क्रिकेट जगत से भारत के गहरे और विस्तारित जुड़ाव से पूरा विश्व परिचित है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गेंद और बल्ले से हर किसी का नाता है। भारत में क्रिकेट एक खेल से बढ़कर सभी की भावना के रूप में भी पहचाना जाता है। इसी भावना को ठेस पहुंचाने और झूठा दावा करने के लिए क्रिकेट बैट मनुफैक्चर्स एसोसिएशन (CBMAK) ने सोनी टीवी और ट्रेम्बू ब्रांड को 100 करोड़ का लीगल नोटिस भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह लीगल नोटिस भारत के स्टार्टअप्स और नए व्यापारियों को एक मंच देने और उनके व्यापार में उन्नति लाने के लिए बनाए गए सोनी टीवी के रिएलिटी शो शार्क टैंक में हुए झूठे दावे के प्रतिउत्तर में भेजा गया है। कश्मीर के हमाद और साद ने अपनी कंपनी ट्रेम्बू को कश्मीर विलो बैट बनाने वाला नंबर-1 ब्रांड बताया था, जिसे क्रिकेट बैट मनुफैक्चर्स एसोसिएशन ने हमाद और साद द्वारा किया फर्जी दावा बताया है।

क्रिकेट बैट मनुफैक्चर्स एसोसिएशन ने दोनों दावेदारों से उसी शो में इस मनघड़ंत दावे के लिए माफ़ी मांगने व हुए नुक्सान की भरपाई करने की कानूनी मांग की है। उन्होंने अपनी मांग के बाद यह भी कहा है कि अगर चैनल ऐसा नहीं करता तो उसे 100 करोड़ रूपए का जुर्माना भरना पड़ेगा।

आपको बता दें कि इस शो में किया गया यह दावा शार्क टैंक के 30 जनवरी 2024 वाले ब्रॉडकास्ट में सभी के सामने आया था। CBMAK के अध्यक्ष फ़ैयाज़ अहमद ने बताया कि ट्रेम्बू कंपनी के दोनों दावेदारों द्वारा किया गया कश्मीर विलो बैट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ले जाने वाले पहले व्यक्ति होने का भी दावा झूठा है। इसके अलावा CBMAK का कहना यह भी है कि उन्होंने बैट बनाने की गलत प्रक्रिया भी सभी के सामने प्रस्तुत की है।

CBMAK का कहना है कि शार्क टैंक में हुए इस झूठे दावे ने इंडस्ट्री से सीधे जुड़े 15,000 से ज़्यादा लोगों और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 1 लाख कर्मचारियों को नुक्सान पहुंचाया है। इसी झूठे दावे ने कश्मीर विलो बैट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। आपको बता दें कि CBMAK द्वारा प्रमाणित कंपनियों के बल्लों की अपनी अलग और विशेष पहचान होती है, जिस कारण भारतीय टीम के कई बल्लेबाज़ इन बल्लों का उपयोग करते हैं।

भारत में होने वाली राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के अलावा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी भी इन बल्लों से खेलना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि कश्मीर घाटी के बल्लों को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर ले जाने वाला एक मात्र ब्रांड ‘M/s.GR8 स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ है, जो CBMAK के मुख्य मेंबर्स में से एक है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top