Nainital-Haldwani News

विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के बाद नीम करौली बाबा के दर्शन करेंगे विराट कोहली

Ad

नैनीताल: सबसे बड़ी खबर। भारतीय टीम के स्टार विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कैंची धाम में बाबा नीम करौली के दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप के बाद उत्तराखंड पहुंचे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

माना जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नैनीताल जिले में स्थित नीम करौली बाबा के कैंची धाम में दर्शन करने भी पहुंचेंगे। इसमें कोई दोराय नहीं कि कैंची धाम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गहरी आस्था है। अनुष्का ने हाल ही में बाबा की फोटो भी सोशल मीडिया पर अपलोड की थी।

बता दें कि देहरादून में विराट कोहली की ससुराल है। अनुष्का शर्मा देहरादून के नेशविला रोड में अपना बचपन बिता चुकी हैं। उनका पुश्तैनी ससुराल दून के पाश इलाके नेशविला रोड पर शीला भवन नाम से है। अनुष्का के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार शर्मा 16 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। यहीं से उन्होंने बीआरएस लिया था। हाल में विराट ने वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा 296 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top