Dehradun News

मैदान से बाहर उत्तराखंड में पल बिता रहे किंग कोहली, तमाम फोटो हुईं वायरल

Ad

ऋषिकेश: भारत और विश्व के महान बल्लेबाजों में से एक, मॉडर्न डे ग्रेट कहे जाने वाले विराट कोहली इन दिनों मैदान से बाहर देवभूमि उत्तराखंड में सुकून के पल बिता रहे हैं। वह अपनी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड आए हुए हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम में समय बिताने, ध्यान लगाने और संतों को भंडारा कराने के बाद अब विराट पहाड़ों की गोद में पहुंचे हैं, जिसकी तमाम फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, दोनों ने ही फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन फोटोज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट-अनुष्का अपनी बेटी को लेकर उत्तराखंड में कहीं पहाड़ों पर ट्रैकिंग के लिए गए हुए हैं। अनुष्का की प्रोफाइल में अपलोड हुई एक फोटो में पहाड़ के मकान दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में गौ माताएं भी नजर आ रही हैं।

वहीं, विराट कोहली वामिका को कंधों पर उठाए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में तो विराट ने मां गंगा का स्पर्श अपनी बेटी वामिका को कराया है। ये सभी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top