Nainital-Haldwani News

कैंची धाम में फैंस के साथ विराट कोहली की तस्वीरें वायरल

Ad

नैनीताल: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पूरे देश के चहेते हैं। विराट ने हाल ही में टी20 विश्व कप में सर्वाधिक रन भी बनाए थे। इसके बाद वे अपने परिवार के साथ नैनीताल जनपद आए हुए हैं। विगत दिवस हेलीकॉप्टर से अनुष्का, विराट और उनकी बेटी वामिका घोड़ाखाल पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार सुबह तकरीबन सात बजे के आसपास विराट और अनुष्का ने नीम करौली बाबा के कैंची स्थित आश्रम में पहुंचकर दर्शन किए हैं। यहां उन्होंने ना केवल आरती में भाग लिया बल्कि हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इसी बीच विराट की उनके फैंस के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top