Sports News

Viral:विराट ने पत्नी अनुष्का के साथ पोस्ट की ऐसी तस्वीर की सोशल में मची खलबली, देखें

Ad

नई दिल्ली: भारतीय कप्तान विराट कोहली के तारे सातवें आसमान पर है। शादी के बाद तो उनकी बल्लेबाजी विरोधियों के लिए और खतरनाक साबित हो रही है। विराट का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया है। उन्होंने अपनी और पत्नी अनुष्का की गले मिलते हुए फोटो इंटाग्राम पर पोस्ट की है। विराट ने फोटो पर कैप्शन दिया है” मी एंड माई वन ओनली”। सोशल मीडिया पर ये फोटो के आते ही धमाका हो गया है। केवल तीस मिनट में इस फोटो को करीब 6 लाख लोगों देख लिया है। फैस इन फोटों पर अपनी प्रतिक्रिया भी सोशल मीडिया पर दे रहे है। फोटो लोगों को खूब पसंद आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.instagram.com/p/BfaVLXNAXeq/?hl=en&taken-by=virat.kohli

विराट कोहली शादी के बाद से अब 4 शतक जड़ चुके हैं। इसके अलावा विराट की अगवाई में टीम इंडिया ने 25 सालों में पहली बार साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज़ जीती। इसके अलावा विराट बारत की ओर से किसी वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में तीन शतक और दो फिफ्टी की मदद से 558 रन बनाए।

विराट और पत्नी अनुष्का शर्मा की गिनती क्यूट कपल में होती रही है। शादी से पहले भी ये जोड़ा क्रिकेट प्रेमियों के दिल में बसता था। वही दोनों एक दूसरे को काफी स्पोर्ट करते है। विराट ने सीरीज जीतने के बाद पत्नी अनुष्का की तारीफ की करते हुए उनके सहयोग के बारे में बताया था।

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के हैरिटेज रिसॉर्ट में शादी की थी। इटली में शादी और फिनलैंड में हनीमून के बाद विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को दिल्ली पहला रिसेप्शन दिया था। दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। इसके अलावा शिखर धवन, गौतम गंभीर और सुरेश रैना भी शामिल हुए थे।

इसके बाद विरुष्का ने 26 दिसंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन का आयोजन किया था, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी, पूर्व खिलाड़ी, बीसीसीआई के अधिकारी और बॉलीवुड स्टार्स के अलावा कई बिजनेसमैन शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top