Entertainment

विराट हुए भावुक, अनुष्का को किया यह वादा ( वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों के फैंस चाहते है कि ये क्यूट कपल शादी के बंधन में बध जाए। दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं। जब भी वक्त मिलता है तो एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। चाहे कोई त्योहार या कोई इवेंट।

Image result for विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट और अनुष्का का एक एड सामने आया है। यह एड दोनों ने मान्यवर कंपनी के लिए शूट किया है। विज्ञापन में देख सकते हैं कि विराट और अनुष्का एक शादी में बैठे हैं और कुछ बातें कर रहे हैं। यह बात घर बसाने को लेकर है। इस एड में विराट अनुष्का से बोलते है कि वह महीने के 15 दिन खाना बनाएंगे। अनुष्का भी विराट से कहती है कि वह जो बनाएंगे उसे वह खा लेंगी। उसके बाद विराट से अनुष्का बोलती है कि वह उनके सारे सिक्रेट प्रोटेक्ट करके रखेंगी। होने को यह केवल एड था लेकिन टीवी की जो स्क्रिप्ट थी लेकिन दोनों कपल इसे असल जिंदगी में भी निभाने की बात कर रहे थे यह दोनों के भावुक भाव दिखा रहे थे। विराट अनुष्का से बोलते है कि वह उनके बिना किसी भी सीरियल का फिनाले उनके बिना नहीं देखेंगे। उसके बाद विराट कहते है कि वह अपने आप को हमेशा फिट रखेंगे तो अनुष्का बोलती है कि अगर नहीं भी रखेंगे तो चलेगा। उसके बाद विराट बोलते है कि वह हमेशा ख्याल रखेंगे? यह लाइन पूरी तो हुई नहीं लेकिन विज्ञापन की टैग लाइन नए रिश्ते नए वादे ने बता दिया कि दोनों ही कपल अपने रिश्ते को नया पड़ाव देने की सोच रहे हैं।

Related image

बात फैंस की करें तो वह भी यही चाहते है कि क्रिकेट और बॉलीवुड का यह कनेक्शन शादी के बंधन में जल्दी बध जाए। यह वीडियो विराट के आधिकारिक पेज में पोस्ट किया गया है। जिससे 2 घंटे के अंदर 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।

वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाए

Pages: 1 2

To Top