Sports News

Team India की कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट कोहली, रोहित शर्मा होंगे अगले कप्तान!

Team India की कप्तानी छोड़ सकते हैं विराट कोहली, रोहित शर्मा होंगे अगले कप्तान!
Ad

नई दिल्ली: खेल कि लिहाज से भारत में क्रिकेट को सबसे ज्यादा माना जाता है। क्रिकेट को लोग बारीकी से फॉलो करते हैं। भारतीय क्रिकेट से एक बड़ी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये तय माना जा रहा है कि विराट कोहली वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ देंगे। रोहित शर्मा को अगला कप्तान नियुक्त किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें एक सूत्र ने इस मामले की जानकारी दी है। रिपोर्ट की मानें तो 32 वर्षीय विराट कोहली इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के बाद भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं। बता दें कि खबरें केवल वनडे और टी20 की कप्तानी छोड़ने की हैं। माना जा रहा है कि विराट अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए ये कदम उठाने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि क्रिकेट के तीनो प्रारूपों में पिछले कई सालों से कप्तानी कर रहे विराट कोहली पिछले दो साल से फॉर्म से जूझ रहे हैं। ये भी सामने आया है कि विराट कोहली ने पिछले कुछ महीनों में रोहित और टीम मैनेजमेंट के साथ इस मुद्दे पर लंबी बातचीत की है। सूत्र ने बताया कि विराट खुद ही इस फैसले की घोषणा करेंगे।

बता दें कि आने वाले 2022 और 2023 में भारत को दो विश्व कप खेलने हैं। इसलिए विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी से बिल्कुल कंप्रोमाइज नहीं करना चाहते। सूत्रों ने टीओइ से बात करते हुए आगे कहा, विराट कोहली को भी लगता है कि सभी प्रारूपों में कप्तान के रूप में उनकी जिम्मेदारियां हैं जिनका असर उनकी बैटिंग पर पड़ रहा है, इसके लिए उन्हें खुद को तरोताजा रखने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 की कप्तानी दी जा सकती है। जबकि विराट कोहली टेस्ट में कप्तान बने रह सकते हैं। लाजमी है कि विराट के पास अभी भी पांच-छह सालों का क्रिकेट बचा है। गौरतलब है कि साल 2014 में धोनी के अचानक संन्यास लेने के बाद विराट को टेस्ट की कमान मिली थी इसके बाद साल 2017 में धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी जो विराट को तीनों प्रारूपों में कप्तान बनाया गया था।

रिकॉर्ड की बात करें तो विराट कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं। उन्होंने 65 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की जिनमें 38 मुकाबले जीते है। इसके अलावा 95 एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करते हुए विराट ने 65 मैचों में भारत को जीत दिलाई। वहीं, 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उन्होंने भारत के लिए 29 मैच अपनी कप्तानी में जीते हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top