Nainital-Haldwani News

कोहली का एक और विराट शतक, अनुष्का ने मैच से पहले किया था बाबा को याद

Ad

हल्द्वानी: भक्ति में विश्वास और मेहनत का प्रयास हो तो सफलता हासिल करने में अधिक समय नहीं लगता। सफल बने रहने के लिए भी इन्हीं गुणों की आवश्यकता होती है। बाबा नीम करौली महाराज पर कोहली और उनके परिवार का विश्वास किसी से छिपा नहीं है। अब विराट ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के तीसरे मुकाबले में शतक जड़ा है। खास बात ये है कि मैच से पहले ही अनुष्का ने बाबा को याद किया था।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, केरला में भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले में विराट ने अपना 46वां शतक बनाया है। विराट ने 110 गेंदों पर नाबाद 166 रनों की पारी खेली है। शुबमन गिल ने भी 116 रनों की पारी खेली। बता दें कि विराट अब श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैचों में 10 शतक लगा चुके हैं। को किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक शतक हैं।

गौरतलब है कि अपनी विराट पारी में कोहली ने 13 चौके और 08 छक्के लगाए। विराट का फॉर्म किस कदर बदला है, ये हर कोई जानता है। इसमें भगवान के प्रति उनकी और परिवार की भक्ति का भी बड़ा हाथ है। विराट और अनुष्का नीम करौली बाबा को बहुत मानते हैं। हाल ही में दोनों नैनीताल स्थिति कैंची धाम भी आए थे। मैच से पहले अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी। जिसमें बाबा का फोटो था। अब विराट ने शतक लगा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top