Sports News

विराट कोहली ने जड़ा पहला T20I शतक, महान खिलाड़ी हमेशा महान ही रहता है…

Ad

हल्द्वानी, मंथन रस्तोगी: जिस पल का इंतजार पूरा भारत पिछले कई वक्त से कर रहा था, वह घड़ी अब आ गई है। विराट कोहली ने आखिरकार शतक जड़ दिया है। बहुत समय से यह बातें चल रही थी कि विराट कोहली को टीम से बाहर कर देना चाहिए। मगर आज उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़कर यह दिखा दिया कि महान खिलाड़ी हमेशा महान खिलाड़ी ही रहता है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि भारत की टीम दुबई में खेले जा रहे एशिया कप से बाहर हो गई है। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में भारत ने पहली पारी में 212 रन का स्कोर खड़ा किया है। विराट कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 122 रनों की पारी खेली है। गौरतलब है कि ये विराट कोहली का 71 वां शतक है। जिसका इंतजार भारत के खेल प्रेमी पिछले 1021 दिनों से कर रहे थे।

इस बीच कई बार बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने विराट कोहली को टीम से बाहर निकालने की भी बात कही। मगर विराट कोहली ने आज शतक जड़कर उन सभी एक्सपर्ट का मुंह बंद कर दिया है। विराट ने यह दिखा दिया एक बड़ा खिलाड़ी फॉर्म से बाहर जरुर हो सकता है। मगर उसकी क्लास हमेशा एक जैसी रहती है। निश्चित तौर पर विराट कोहली का यह शतक भारतीय क्रिकेट टीम के साथ साथ पूरे विश्व क्रिकेट में उनके चाहने वालों को भी बहुत खुशी देगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top