Uttarakhand News

अंडर-19 विश्वकप: विराट कोहली के बधाई संदेश में दिखाई दिए पहाड़ के आर्यन जुयाल (photo)

Ad

हल्द्वानी: अंडर-19 विश्वकप का काउंट डाउन शुरू हो गया है। भारतीय टीम के जूनियर लड़ाके विश्वकप को 2012 के बाद फिर से भारत में लाना चाहते है। तैयारियां जोरों से चल रही है। भारतीय टीम 28 दिसंबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। अंडर-19 विश्वकप का भारतीय कप्तान विराट कोहली भी इंतजार कर रहे है। विराट कोहली ने जूनियर भारतीय टीम को रवाना होने से पहले बधाई दी है। विराट ने इंटाग्राम में एक फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा कि यही से मैने भी शुरूआत की और आप लोग भी मेरी टीम का हिस्सा हो।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.instagram.com/p/BdHLmcvAO2z/?hl=en&taken-by=virat.kohli

 

विराट कोहली  अंडर-19 विश्वकप को बेहद महत्वपूर्ण मानते है। विराट पहले भी बता चुके है कि भारतीय टीम में आने की यह पहली सीढ़ी है। विराट ने खुद अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी का लोहा अंडर-19 विश्वकप से मनवाया। विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में साल 2008 में अंडर-19 विश्वकप भारत की झोली में डाला था। उसके बाद विराट ने जुलाई 2008 में वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। विराट द्वारा पेश किया रिकॉर्ड और उनकी कामयाबी साफ दिखाती है कि अंडर-19 विश्वकप युवाओं के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।  विराट ने जो फोटो इंटाग्राम में पोस्ट की है उसमें उत्तराखण्ड के आर्यन जुयाल भी है।  विराट का ये पोस्ट युवाओं को खासा प्रोत्साहित कर सकता है। विराट द्वारा डाली फोटो में आर्यन मस्ती करते नजर आ रहे है। 

हल्द्वानी के रहने वाले आर्यन जुयाल का अंडर-19 विश्वकप में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज चयन हुआ है।उन्होंने तीन साल तक अंडर-14 टीम की ओर से खेला और बेहतरीन खेल दिखाया है। 2016-17 में आर्यन ने सेंट्रल जोन की कप्तानी की। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे। इसके अलावा इंटर जोनल अंडर-16 टूर्नामेंट में भी आर्यन कप्तान रहे । अंडर 19 वर्ग में खेलते हुए आर्यन ने इस साल अभी तक चार शतक के साथ 1060 रन बनाए। इसके अलावा अपनी विकेटकीपिंग की स्कील्स से आर्यन ने BCCI द्वारा आयोजित विकेटकीपर कैंप में भी हिस्सा लिया। दरअसल बीसीसीआई धोनी के विकल्प के लिए विकेटकीपर की तलाश में जुटी हुई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top