CM Corner

बीजेपी के लिए दुखद खबर, वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर, सीएम धामी ने कही ये बात

Ad

Virendra Singh Bisht | Uttarakhand BJP | CM Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही भाजपा नेताओं और राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS Ad

वीरेंद्र सिंह बिष्ट को भाजपा के तेजतर्रार और प्रभावी प्रवक्ताओं में गिना जाता था। वह पार्टी का पक्ष मजबूती और बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते थे। हालांकि उनके व्यक्तित्व की खास पहचान उनके सौम्य व्यवहार और सहज स्वभाव की भी थी।

वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया। सीएम धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिष्ट संगठन के प्रति हमेशा समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र सिंह बिष्ट का जाना भाजपा संगठन के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

भाजपा के केंद्रीय नेता विनोद तावड़े ने भी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति बिष्ट का समर्पण और निष्ठा हमेशा याद की जाएगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन के बाद भाजपा के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। पार्टी नेताओं और उनके परिचितों ने उनके शांत, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व को याद करते हुए शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top