Nainital-Haldwani News

IAS विशाल मिश्रा बने नगर निगम हल्द्वानी के नगर आयुक्त

Ad

Haldwani news: Vishal Mishra:new Municipal Commissioner of Haldwani: उत्तराखंड शासन अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश में आईएएस विशाल मिश्रा को हल्द्वानी नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। बताते चलें कि इसके पूर्व आदेश में मुख्य विकास अधिकारी के तौर पर ऊधमसिंह नगर में तैनात विशाल मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी के पद पर ही टिहरी गढ़वाल में तैनाती दी गई थी। लेकिन शासन की ओर से उक्त आदेश में संशोधन करते हुए अब 2018 बैच के आईएएस विशाल मिश्रा को नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का ऊधमसिंह नगर तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां गौर करने वाली यह भी है कि वर्तमान में नगर आयुक्त पद पर रहे पंकज उपाध्याय ने जिस तरह से सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान छेड़ा है, उसे आगे भी इसी गति से कायम रखना, नये नगर आयुक्त के लिए बड़ी चुनौती होगी। बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान बीती आठ फरवरी को उपद्रवियों की घिनौनी करतूत का धुआं भी अभी ठंडा नहीं हुआ है। ऐसे में नवनियुक्त नगर आयुक्त विशाल मिश्रा की कार्यशैली को लेकर हल्द्वानी के लोगों की निगाहें भी टिक गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top