Uttarakhand News

गरुड़ के विवेक ऑफिसर बनकर पहुंचे संसद ! मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पिता चलाते हैं दुकान

Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गरुड़ तहसील स्थित भगरतोला गांव के रहने वाले विवेक बसवाल ने कठिन परिश्रम और लगन से दिल्ली के संसद भवन में राजपत्रित अधिकारी के रूप में अपनी जगह बना ली है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद उनके घर और गांव में बधाई देने वालों का तांता लग गया है, और पूरे क्षेत्र में गर्व और हर्ष का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

विवेक का जीवन संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल रहा है। एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक की शुरुआती पढ़ाई गरुड़ के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई, जबकि कक्षा 6 से 12वीं तक की शिक्षा उन्होंने खोलिया स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज से प्राप्त की। आगे की पढ़ाई उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के अल्मोड़ा कैंपस से पूरी की। विवेक के पिता, प्रकाश चंद्र बसवाल, गरुड़ में स्टेशनरी की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता, कमला बसवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता होने के साथ-साथ खेती का कार्य भी करती हैं। बेटे की इस कामयाबी ने उनके सपनों को पंख दे दिए हैं।

विवेक की सफलता पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है। इनमें दर्जा मंत्री शिव सिंह, पूर्व विधायक ललित सिंह, नंदन अल्मिया, कैलाश पवार, सुनील दोसाद, अधिवक्ता गिरीश कोरंगा, मोहन बिष्ट, चंदन बोरा, मंगल राणा, घनश्याम जोशी, जावेद सिद्दीकी, किशन बोरा, मंडल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट और दया कृष्ण जोशी शामिल हैं।

विवेक की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top