Champawat News

अच्छी खबर: टनकपुर से देहरादून के लिए शुरू होगा वॉल्वो बस का संचालन

Ad

Uttrakhand Roadways, Volvo bus service:- उत्तराखंड राज्य में टनकपुर वासियों के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की तरफ से एक अच्छी खबर सामने आई है। चम्पावत जिले के टनकपुर क्षेत्र के लिए परिवहन निगम नए वर्ष पर एक नई सौगात ले कर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही टनकपुर से देहरादून के लिए सीधी वोल्वो बस सेवा शुरू करने वाला है। यही नहीं, परिवहन निगम के अधिकारियों ने इसकी समय सारिणी भी बनानी भी शुरू कर दी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि न‌ए वर्ष के पहले ही टनकपुर देहरादून के बीच इस वाल्वो बस सेवा को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को सफर में काफी राहत मिलने की अपेक्षा की जा रही है।

बताते चलें कि देहरादून से कुमाऊं मंडल के लिए अभी तक केवल एक ही वाल्वो बस सेवा का संचालन किया जाता था। यह बस सेवा हल्द्वानी से देहरादून के बीच संचालित की जाती है। बीते दिनों टनकपुर में एक कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री ने इस बस सेवा के लिए घोषणा की थी। घोषणा में राज्य के मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से देहरादून के लिए वाल्वो बस सेवा शुरू करने की बात की थी।

बताया जा रहा है कि शुरू में टनकपुर से देहरादून के बीच दो वाल्वो बस चलाने की तैयारी होनी है। इस संबंध में उत्तराखण्ड परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने मंडलीय प्रबंधक संजय गुप्ता को देहरादून टनकपुर के बीच दो वाल्वो बसों के संचालन के लिए शीघ्र समय सारिणी तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top