Election Talks

कालाढूंगी सबसे आगे, नैनीताल सबसे पीछे…आप भी देखें जनपद में वोटिंग प्रतिशत के ताज़ा आंकड़े

Ad

नैनीताल: प्रदेश में मतदान जारी है। उम्मीद की जा रही है कि शाम होने तक मतदान और गति पकड़ेगा। इसी कड़ी में नैनीताल जनपद की 06 विधानसभा सीटों के लिए हो रही वोटिंग का पर्सेंटेज सामने आया है। जिले के सभी क्षेत्रों में दोपहर एक बजे कितनी वोटिंग हुई है, ये निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दोपहर एक बजे सर्वाधिक वोटिंग कालाढूंगी में हुई है। जबकि लालकुआं में उससे थोड़ी सी कम संख्या है। सबसे कम मतदान नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। हल्द्वानी में भी लगातार मतदान जारी है। जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट लगातार अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं।

विधानसभा क्षेत्र – वोटिंग परसेंट

कालाढूंगी – 40.27
लालकुआं – 39.9
नैनीताल – 29.69
रामनगर – 37.1
हल्द्वानी – 37. 46
भीमताल – 36.5

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top