Uttarakhand News

नैनीताल सीट पर हुआ सबसे ज्यादा मतदान, उत्तराखंड के कुल वोटिंग प्रतिशत में आई गिरावट

Ad

Nainital: Election: 2024: शुक्रवार को पूरे उत्तराखंड में लोकतंत्र का पर्व मनाया गया। पांचों लोकसभा सीट पर मतदान पूरा हो चुका है। बात नैनीताल जिले की करें तो जिले में शांतिपूर्वक, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पूर्ण हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कुल 59.10 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

मतदान संपन्न होने के बाद जिले की 1010 पोलिंग पार्टियों के वापिसआने का सिलसिला जारी हो चुका है। डीएम ने बताया कि सुबह तक दूरस्थ क्षेत्र के पोलिंग पार्टियों भी यहां पहुंच जाएंगे। इसके अलावा सभी पोलिंग पार्टियों द्वारा एवं रिसीव करने के बाद सुबह स्ट्रांग रूम को सील किया जाएगा और थ्री लेयर में उसकी सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी।

इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने एमबीपीजी कॉलेज में जिले की छः विधानसभाओं के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और उसकी निगरानी हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरा डिस्प्ले कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ए आर ओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान कराकर वापिस आ रही पार्टियों के मतदाता रजिस्टर, पीठासीन डायरी और पोल्ड और रिजर्व मशीनों के सीरियल नंबर का परीक्षण कर ले, किसी भी प्रकार की गलती न हो। इस कार्य में ए आर ओ व्यक्तिगत ध्यान लेते हुए कार्यों का निर्वाहन करे। पोलिंग पार्टी के लिए कराई गई व्यवस्थाओं की भी जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली।

वोटिंग प्रतिशत पर गौर करें तो नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर 59.39 फीसदी,हरिद्वार लोकसभा सीट पर 59.12 फीसदी, टिहरी लोकसभा सीट पर 51.28 फीसदी, गढ़वाल लोकसभा सीट पर 48.81 फीसदी और अल्मोड़ा में 45.17 फीसदी ही मतदान हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024 में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर करीब 54.01 फीसदी मतदान हुआ। ये साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से बेहद कम है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की पांचो सीटों पर 61.48 फीसदी मतदान हुआ था। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस लोकसभा चुनाव में लगभग 7.71 फीसदी कम मतदान हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top