Nainital-Haldwani News

रामनगर में जी-20 सम्मेलन,हल्द्वानी की कुसुम पांडे निभा रही हैं अहम जिम्मेदारी

Ad

हल्द्वानी: रामनगर में होने वाली जी-20 बैठक के लिए तैयारियां तेजी से चल रही है। जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक रामनगर में 28 से 30 मार्च, 2023 तक होगी। ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का प्रमुख मंच है। यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक संरचना और अधिशासन निर्धारित करने तथा उसे मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

जी-20 बैठक के लिए रामनगर में तमाम तैयारियां चल रही है। जी-20 उत्तराखंड के उत्पादों को नई ऊंचाई दे सकता है। इसके अलावा बैठक में पहुंचने वाले विदेशी प्रतिनिधियों को उत्तराखंड की संस्कृति से भी अवगत कराया जाएगा। इसके लिए रामनगर कॉलेज की दिवारों पर उत्तराखण्ड की संस्कृति पर आधारित बन रही कलाकृतियां बनाई जा रही है। उत्तराखंड के रामनगर में होने वाली G20 बैठक में अमेरिका और जापान सहित 100 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

जी-20 बैठक ने रामनगर की तस्वीर भी पूरी तरह से बदल दी है। रामनगर महाविद्यालय व PWD की दीवारों के बाहर खूबसूरत पेंटिंग के जरिए उत्तराखंड की संस्कृति को दिखाया जा रहा है। हल्द्वानी निवासी कुसुम पांडे द्वारा कलाकृतियां बनाई जा रही है।

कुसुम पांडे ने बताया कि कि रंगीत आर्ट एकडेमी द्वारा दीवारों पर पेंटिंग बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि लोक कला की दृष्टि से उत्तराखण्ड बहुत समृद्ध है। दीवारों पर पेंटिंग के जरिए यहां आने वालों को उत्तराखंड की संस्कृति के बारे में पता चलेगा या फिर उन्हें जानने की इच्छा बढ़ेगी। हम उत्तराखंड की सांस्कृतिक परम्परा, लोक कला, परिधान सहित अन्य धरोहरों के चित्रों को दीवारों पर बना रहे हैं।

कुसुम पांडे उत्तराखंड की विख्यात फाइन आर्ट अर्टिस्ट हैं। उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उपराष्ट्रपति द्वारा भी सम्मान दिया जा चुका है। इस क्षेत्र में वह युवाओं को भी प्रशिक्षण दें रही हैं। इसके अलावा कुसुम पांडे को ललित कला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top