Uttarakhand News

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने भरी हुंकार, वेतन मिले नहीं तो 28 अक्टूबर को होगा चक्का जाम

Ad

उत्तराखंड परिवहन: 28 अक्टूबर को धरना और चक्का जाम की दी चेतावनी

हल्द्वानी: कोरोना संक्रमण के चलते सभी गतिविधियां बंद हो गई थी लेकिन अब अनलॉक 5 के बाद धीरे धीरे कारोबार पटरी में लौटने लगा है। बावजूद इसके उत्तराखंड परिवहन निगम लगातार करोड़ों का नुक़सान झेल रहा है। जिसके चलते पिछले 5 महीनों से कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया है। पौड़ी जिले के कोटद्वार समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में वेतन की मांग को लेकर रोडवेज कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि उन्होंने मुश्किल वक्त में लोगों की सहायता की। लॉकडाउन में लोगों को घर पहुंचाया लेकिन उनके साथ ये अच्छा नहीं हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:PM केयर फंड में 10 लाख देने वाली देवकी के खाते से उड़ाए 47,500 रुपए

यह भी पढ़े:ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ITBP जवान विजय पुंडीर की मौत

प्रदर्शनकारियों ने समस्याओं का समाधान ना होने पर 28 अक्टूबर को निगम मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना और चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी। कर्मचारियों का आरोप लगाया कि लगातार मांग करने के बावजूद अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। शाखा अध्यक्ष ने कहा कि रोडवेज कर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों से एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान क लिए संघर्ष करने पर जोर दिया गया। आपको बता दें मांग पूरी नहीं हुई तो इसका खामियाजा यात्रियों को पड़ सकता है।

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा:नशे में धुत्त युवती ने सरेआम उतारे कपड़े, होटल में काटा जमकर हंगामा

यह भी पढ़े:शर्मनाक, कुमाऊं विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष हंसी भीख मांगने के लिए मजबूर

https://www.facebook.com/haldwanipost/videos/966295047198641/
ADVERTISEMENTS Ad
To Top