Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में गैस सिलिंडर से निकला पानी, खाना बनाते समय सामने आई घटना

Ad

Haldwani News | LPG Cylinder | Bharat Gas : हल्द्वानी में गैस सिलिंडर से गैस की जगह पानी निकलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। घटना के बाद उपभोक्ता ने सिलिंडर का वीडियो बनाकर गैस एजेंसी से शिकायत की…जिसके बाद एजेंसी ने सिलिंडर बदल दिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार देवलचौड़ खाम स्थित मां भवानी कॉलोनी फेज-3 निवासी विमला देवी ने कहा कि उन्होंने तीन दिन पहले नया गैस सिलिंडर लगाया था। मंगलवार को खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर ने काम करना बंद कर दिया। जब सिलिंडर की जांच की गई तो उससे पानी निकलने लगा। यह देखकर परिवार के लोग भी हैरान रह गए।

विमला देवी ने सिलिंडर से पानी निकलने का वीडियो बनाकर रामपुर रोड स्थित गैस एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एजेंसी ने डिलीवरी कर्मी को भेजकर सिलिंडर बदल दिया।

खाद्य पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद उपभोक्ता का सिलिंडर बदल दिया गया है। साथ ही गैस कंपनी को पूरे मामले की जांच के लिए पत्र भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि वर्ष 2020 में भी हल्द्वानी के कई इलाकों से सिलिंडरों में पानी मिलने की शिकायतें सामने आई थीं। अधिकारियों का कहना है कि गैस सिलिंडरों की समय-समय पर जांच की जाती है और यदि किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top