Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में बारिश के चलते स्कूल में घुसा पानी, दीवार तोड़कर छात्र-छात्राओं को निकाला बाहर

Ad

Haldwani news: Water entered in school: उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। लेकिन मौसम विभाग के बारिश को लेकर रेड अलर्ट के बावजूद जिला प्रशासन ने मंगलवार शाम तक स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित नहीं किया। जिसके चलते प्रेमपुर लोश्ज्ञानी स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं की जान मुसीबत में आ गई। भारी बारिश के चलते स्कूल परिसर से लेकर कक्षाओं तक अचानक पानी भर गया। इससे छात्र-छात्राएं में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। और सुरक्षा दीवार को तोड़कर जैसे-तैसे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया। ( Water entered in school in Haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

50 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाला

बता दें कि प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में प्राइमरी स्कूल हैं। मंगलवार की रात से बुधवार की दोपहर तक मूसलधार बारिश से वहां नदी और नाले उफान पर आ गए थे। स्कूल परिसर में अचानक जलभराव हो गया था। तो इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई। मौके पर एसडीएम पारितोष वर्मा व तहसीलदार सचिन कुमार पहुंच गए। जिसके बाद बच्चों को बाहर निकालने के लिए एक साइड में स्कूल की सुरक्षा दीवार को तोड़ना पड़ा। तब जाकर लगभग 50 छात्र-छात्राओं को वहां से सुरक्षित बाहर निकला गया। ( Water entered in school due to heavy rainfall in Haldwani )

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में दो से चार जुलाई तक नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया था। जिला प्रशासन ने दो जुलाई को स्कूलों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया था। लेकिन दो जुलाई यानी मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहा लेकिन शाम होते-होते जिले के अधिकतर स्थानों पर तेज बारिश शुरू हो गई थी जो बुधवार दोपहर बाद तक जारी रही। बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से हल्द्वानी शहर के तमाम हिस्से जलमग्न हो गए। तो वहीं नदी नाले भ ऊफान पर आ गए। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने बुधवार को स्कूल खुलने से पहले अवकाश घोषित नहीं किया। भारी बारिश के बीच निजी और सरकारी स्कूलों में करीब 50 फीसदी बच्चे किसी तरह जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचे। मौसम खराब देख कुछ देर बाद ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। ( Heavy rainfall in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top