Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नलकूप खराब, 20 हजार लोग परेशान,रोजाना खर्च हो रहे हैं 25 हजार रुपए

Ad

हल्द्वानी: नकलूप खराब होने के कारण जनता को संकट का सामना करना पड़ रहा है। और यह संकट पानी के नल कूप खराब होने के कारण उत्पन्न हुआ। 20 हजार से ज्यादा लोग इस परेशानी का सामना कर रहे है। इन आबादी वाले क्षेत्रों में टैंकरों द्वार सप्लाई कराई जा रही है। जिससे प्रति व्यक्ति पर करीब 1.20 रुपए का पानी लग रहा है। इसी आंकड़े से करीब 25 हजार रूपए का खर्च आस पास के लोगों की प्यास बुझाने में आ रहा है। गर्मियों के समय यह परेशानी और बढ़ जाती है जिससे खर्चा भी अधिक आता है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:हल्द्वानी में बना उत्तराखंड का पहला मिट्टी संग्रहालय,शहरवासी समझ सकेंगे महत्व

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट और फिटनेस की वैधता पूरे साल के लिए बढ़ी

जल संस्थान सरकारी दर के हिसाब से 500 रुपए का भुगतान प्रति चक्कर के हिसाब से अनुबंधित टैंकरों को दिया जाता है। आपकों बता दे कि विभागीय टैंकरों पर यह दरे लागू नहीं होती लेकिन चक्कर लगाने से डीजल का खर्चा और अन्य अधिक खर्चा पर इतना ही व्यय आता है। गर्मियों के समय में परेशानी अधिक होने के कारण चक्कर भी ज्यादा लगते है। 35 कॉलोनियों में 9 टैंकरों ने रविवार को पानी पहुंचाया था। इसमें 7 विभाग के टैंकर और 2 अनुबंधित टैंकर थे। इन 9 टैंकरों ने मिलकर 60 चक्कर लगाए थे। अगर 500 रुपए के हिसाब से खर्चा लगाए जाएं तो कम से कम 25 हजार के आस पास का खर्चा आएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top