Nainital-Haldwani News

ध्यान दें, हल्द्वानी में कल से दो दिनों तक होगी पानी की किल्लत…!

ध्यान दें, हल्द्वानी में कल से दो दिनों तक होगी पानी की भारी किल्लत...!
Ad

हल्द्वानी: शहर में पानी की किल्लत समय-समय पर देखने को मिलती रहती है। आने वाले दो दिनों में भी पानी सप्लाई को लेकर संकेत अच्छे नहीं हैं। दरअसल बुधवार और गुरुवार को शहर के लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गोला बैराज (Gaula Bairage) में गेट मरम्मत का काम शुरू हो रहा है, जो 2 दिनों तक चलेगा। इसलिए हो सके तो आप आज ही पानी को स्टोर करके रखिए।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गोला बैराज में गेट की मरम्मत की जानी है। जिसका काम बुधवार से शुरू हो रहा है। दो दिन तक सिंचाई विभाग जल संस्थान के फिल्टर पॉइंट (Filter point) को पानी की आपूर्ति नहीं कर सकेगा। साथ ही रेलवे और सिंचाई नहरों की आपूर्ति भी ठप रहेगी। इसलिए मंगलवार को स्टोर किया गया पानी ही हल्द्वानी वासियों को दो दिन तक चलाना पड़ेगा। ऐसे में हल्द्वानी में भी दो दिन पानी का संकट रहेगा और शहर की करीब साढ़े चार लाख आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सिंचाई विभाग के जेई मनोज तिवारी ने जानकारी दी और बताया कि गौला के 5 गेटों की अब तक मरम्मत हो चुकी है। इसके बाद छठे गेट की बारी है। जिसका काम 22 दिसंबर से शुरू होकर 23 तारीख तक चलेगा। हालांकि मरम्मत में करीब 2 हफ्ते का समय लगेगा लेकिन 24 दिसंबर से पुराने चैनल के द्वारा जल संस्थान (water department) और रेलवे की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

वहीं शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट (Sheeshmahan filter plant) की सप्लाई रोकने से लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि महकमे के पास स्टोरेज को लेकर किसी तरह की व्यवस्था नहीं है, इसलिए पानी की किल्लत बड़े स्तर पर हो सकती है। हालांकि इमरजेंसी की स्थिति में टैंकरों के माध्यम से आवासीय इलाकों में पानी भेजा जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बैराज के गेट नंबर-1 के पास सिल्लियों को बदलने का काम किया जाना है। अभी पानी कम है, इसलिए काम कराने में आसानी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top