Sports News

आईपीएल में श्रेयस अय्यर जैसा कप्तान देखा नहीं, फिर रचा है इतिहास !

Ad

स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में श्रेयस अय्यर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइज़ी को फाइनल तक पहुंचाया है। इससे पहले आईपीएल के 17 सीज़नों में ऐसा कोई भी कप्तान नहीं कर पाया था।

ADVERTISEMENTS Ad

श्रेयस अय्यर ने सबसे पहले 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया था जहां टीम को मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को न केवल फाइनल तक पहुंचाया…बल्कि चैंपियन भी बनाया। अब 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में ले जाकर उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

जहां एमएस धोनी, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गज कप्तानों के नाम कई खिताब हैं, वहीं अय्यर ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर सका…तीन टीमों को फाइनल तक पहुंचाना।

मुंबई के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों पर 87 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए और 212.20 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी कर अपनी टीम को जीत दिलाई। खास बात यह रही कि मुंबई इंडियंस पहली बार आईपीएल इतिहास में 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद हार गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top