Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बाघों से बचने का नायाब तरीका, अब मुखौटा पहनकर ऐसे चकमा दे सकेंगे आप

Ad

Haldwani news: तराई पूर्वी वन विभाग के जंगलो में वन्यजीवों और आम इंसान के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। मानव आबादी की तरफ बढ़ रहे बाघों की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ गई है। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में जनपद में गुलदारों के हमले के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लेकिन अब वन्यजीव संंघर्ष न्यूनीकरण योजना के तहत वन विभाग एक ऐसी पहल की शुरुआत करने जा रहा है जिससे आम इंसान और गुलदार के बीच संघर्ष कम हो सके। ( Wearing mask to avoid tiger attack )

ADVERTISEMENTS Ad

मुखौटे लगाकर जंगली जानवरों से बचेंगे

वन्यजीवन संघर्ष न्यूनीकरण योजना के तहत तराई पूर्वी वन प्रभाग के जंगलों में लकड़ियां और चारा लेने जंगल जाने वाली महिलाएं और पुरुष अब सिर के पिछे अलग-अलग तरीके के मुखौटे लगाकर जंगली जानवरों से बचने के लिए इस तरीके को अपनाएंगे। बीते सालों में खटीमा ओर सुरई रेंज में मानव वन्यजीव संघर्ष की कई घटनाएं हुई थी। और इसकी वजह से कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। वन प्रभाग के डीएफओ हिमांशु बागरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष वाले संवेदनशील जंगलों की मैपिंग की जा रही है। और उन गावों को चिन्हित किया जा रहा है जो इन जंगलो के आस-पास हैं। ( Wearing different types of mask to avoid tiger attack )

स्कूल और आम लोगों को जागरूक किया जाएगा

हिमांशु बागरी ने बताया कि इस योजना के बारे में स्कूल से लेकर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। और इसके लिए पहले कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो बाद में आम लोगों को इस संभंध मे जागरूक करेंगे। वे बताते हैं कि सुंदरवन में जंगल में काम करने वाले और वहां से आने जाने वाले लोग पीछे मुखौटा लगाते हैं। जिससे जंगली जानवर उनपर हमला नही करते हैं। और अब यह प्रयोग तराई पूर्वी वन प्रभाग के जंगलों में भी किया जाएगा। और जंगल जाने वाले लोगों को मुखौटे दिए जाएंगे ताकि मानव वन्यजीवन संघर्ष कम हो सके। ( Forest deparment will spread awareness to school and peoples )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top