Uttarakhand News

उत्तराखंड में जारी रह सकता है बर्फबारी का दौर, मौसम विभाग की रिपोर्ट्स देखें

Ad

देहरादून- उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। मौसम विज्ञान की नई रिपोर्ट्स के अनुसार पहाड़ों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरे के अलावा आगामी 9 फरवरी तक मौसम लगभग सामान्य रहेगा। रविवार 6 फरवरी को राज्य में शीत दिवस रहेगा जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा पहाड़ों में कहीं-कहीं पाला गिरने की संभावना है। वहीं मैदानी जनपदों ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरकाशी ,चमोली ,पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश- बर्फबारी की संभावना है जबकि अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विज्ञान के मुताबिक 7 फरवरी को उत्तरकाशी देहरादून और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी हो सकती है। शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 8 फरवरी को उत्तराखंड के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान के मुताबिक आगामी 9 फरवरी को कुमाऊं और गढ़वाल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश बर्फबारी के अलावा से जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। वहीं, सुबह के समय कुछ स्थानों में कोहरा रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम तापमान 1°C रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top