Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में बदला मौसम, मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Ad

Uttarakand: Rain: Alert: Monsoon: राज्य का मौसम अब बदलने लगा है। बुधवार से उत्तराखंड के लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलना शुरू हो गया है। बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले डेढ़ महीने से उत्तराखंड के लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। मैदानी इलाकों में तापमान 45 के पार पहुंच गई है। मौसम के बदलाव के बाद माना जा रहा है कि उत्तराखंड में मानसून जल्द दस्तक देगा।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग के नए अपडेट पर गौर करें तो राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश होगी। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान लगाया है। दूसरी ओर कुमाऊं मंडल के सीमांत पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है। पांच जिलों में तेज बारिश के अलावा बाकी 7 जिलों में सामान्य बारिश होगी। इसके अलावा वर्षा के साथ बादल तेज गर्जने के साथ बिजली चमकेगी और आंधी आएगी।

पिछले 24 घंटे का तापमान

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा।वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top