Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर से शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

Ad

Uttarakhand: Weather: Alert: मौसम विभाग ने बिगड़ते मौसम को देखते हुए दो जिलों के लिए फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को विभाग ने देहरादून जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, गरज और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। साथ ही तेज से अत्यंत तेज बारिश की संभावना भी व्यक्त की गई है। विभाग ने 9 सितंबर तक अपने पूर्वानुमान में बताया है कि शुक्रवार और शनिवार को देहरादून जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा, बागेश्वर जिले में भी अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। नैनीताल जिले में गुरुवार और शुक्रवार को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अन्य जिलों में येलो अलर्ट के तहत गरज, बिजली चमकने और तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर, 5 और 6 सितंबर को बागेश्वर में और गुरुवार को देहरादून में लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और संवेदनशील पहाड़ी इलाकों में न जाने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top