Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अपडेट, 23 दिसंबर से बारिश और बर्फबारी की संभावना

Ad

Uttarakhand: Weather: Update: Report: उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसके कारण सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का अधिक सामना करना पड़ रहा है। इस ठंड के कारण लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं, और वे ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में पाले का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा, 23 और 24 दिसंबर को राज्य के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में पाले का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में 23 और 24 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अनुमान है। इन तारीखों में अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को देहरादून में मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। दिन के समय चटक धूप खिलने से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सुबह और शाम के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top