Uttarakhand News

उत्तराखंड में फिर होगी बर्फबारी, मौसम विभाग के अपडेट से पर्यटक खुश

Ad

Uttarakhand Weather Update:

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने के कारण इस वर्ष उत्तराखंड के मौसम में कई बदलाव देखे गए। जैसे कि दिसंबर की शुरुआत में ही कई क्षेत्रों में बर्फबारी होना, तापमान का सामान्य से नीचे रहना। मौसम के इस मिजाज के बाद अब मौसम विभाग ने 2000 मीटर से ऊँचे क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

शनिवार को हो सकती है बर्फबारी

बता दें कि आज का मौसम पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों से ढाका हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में कई जगह बूंदाबांदी भी हो सकती है। साथ ही शनिवार को 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और अन्य क्षेत्रों में वर्षा के आसार हैं। इसके चलते ही मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

पर्यटकों की खुशी का ठिकाना नहीं

उत्तराखंड के नैनीताल, मुक्तेश्वर, मसूरी, जैसे हिल स्टेशनों में छुट्टियां बिताने आने वाले पर्यटकों के लिए ऐसा मौसम वरदान साबित हो सकता है। देवभूमि के सुंदर पहाड़ों को ढकी हुई बर्फ की चादर और नए साल की शुरुआत की खुशी। इससे सुंदर अनुभव शायद ही सैलेनियों को और कहीं हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top