Uttarakhand News

उत्तराखंड: लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Ad

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Maximum & Minimum Temperature:

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बारिश होने से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलने की आशंका जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में हवा चलने से तापमान में गिरावट महसूस की जाएगी। साथ ही कई क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना भी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार 13 मई को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 4000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

तापमान में आएगी गिरावट

बात करें टिहरी, देहरादून, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और हरिद्वार की तो यहां का मौसम मिला-जुला रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही कुछ मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की तो कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में यह गिरावट पर्वतीय क्षेत्रों में हुई अच्छी बारिश के कारण दर्ज की जा रही है। रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में रविवार को जमकर बारिश हुई थी। ऐसे में तेज बारिश के कारण चारधाम यात्रा कर रहे कई यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इसके बाद से मैदानी क्षेत्रों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

कुमाऊँ और गढ़वाल का मौसम

रविवार को कुमाऊँ के पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.6 और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.7 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नैनीताल का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही गढ़वाल के नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.0 और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं देहरादून का अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top