Uttarakhand News

होली के त्योहार के बीच मौसम विभाग का अपडेट, बारिश और बर्फबारी हो सकती है

Ad

Weather Update: Holi Weather Update: Uttarakhand Weather Department:

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले दो दिन यानी 24 मार्च तक बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार उत्तराखंड के दो जिलों उधमसिंह नगर और हरिद्वार को छोड़कर लगभग हर जिले में हलकी बारिश के आसार जताए हैं। बारिश के साथ मौसम विभाग ने मार्च के मौसम में भी बर्फ़बारी का अंदेशा लगाया है। बता दें कि 3500 मीटर से ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ़बारी भी हो सकती है। पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव के बाद कई लोगों को होली के दिन में मौसम बिगड़ने की चिंता सत्ता रही है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में यह बताया है कि होली में उत्तराखंड का मौसम साफ़ रहेगा।

मौसम विभाग निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि मौसम में बदलाव का यह अनुमान, हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना के कारण लगाया गया है। पश्चिमी विभोक्ष के सक्रीय होने के कारण ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं 3500 से 4000 मीटर ऊंचाई से ऊपर के इलाकों में बर्फबारी होने की भी संभावना है।

इस समय उत्तराखंड का मौसम अनोखे ढंग से बदल रहा है। बुधवार को देहरादून में इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज करने के बाद उत्तराखंड के मौसम में अचानक इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दून में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चली। होली से पहले मौसम वभाग के अनुमान के बाद मौसम की यह करवट देवभूमि उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी से कई रंग बिखेरती हुई नज़र आने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top