Uttarakhand News

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी के आसार

Ad

Uttarakhand: Weather Alert: मौसम विभाग द्वारा किए गए पूर्वानुमान के आधार पर एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट किया गया है। इस संबंध में एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने हाई एल्टीट्यूड टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सहस्त्रधारा, नैनीताल, जोशीमठ, सोनप्रयाग, बागेश्वर, कपकोट सहित अन्य स्थानों पर टीमों को आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार रखा गया है। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में मौसम खराब है या बर्फबारी हो रही है, वहां एसडीआरएफ की टीमों को विशेष रूप से अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को भी अलर्ट पर रखा गया है। इसके अलावा, पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में रुकावट और ठंड से निपटने के लिए पावर बैकअप की वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में भोजन, दवाइयां और प्राथमिक चिकित्सा किट का भंडार रखने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के 2200 मीटर या उससे ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी की संभावना है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top