Dehradun News

मौसम विभाग की चेतावनी, आज कई जिलों में तेज बारिश संभावना

uttarakhand weather
Ad

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून से पहले ही मौसम ने डराना शुरू कर दिया है। बीते कुछ दिनों से पर्वतीय जिलों से भूस्खलन और उफनते नदी-नालों की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जबकि यह केवल प्री-मानसूनी बारिश का असर है। मौसम विभाग ने आज फिर बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से देहरादून और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जिसे देखते हुए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों में भी गरज और चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, तेज झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा) भी चल सकती हैं, जिसको देखते हुए विभाग ने राज्यभर में येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने, खुले स्थानों पर जाने से बचने और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से लेकर सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के दौर दिनभर बने रह सकते हैं। कुछ क्षेत्रों में एक या दो दौर तीव्र बारिश के भी संकेत मिले हैं। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top