Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम फिर से लेगा करवट, ठंड के साथ बारिश और हिमपात के आसार

Ad

Uttrakhand weather report:- साल 2024 के फरवरी माह में, उत्तराखंड में मौसम ने एक शानदार करवट ली थी, और लोगों के बीच बारिश को लेकर चल रहे लंबे इंतजार को समाप्त किया था। वहीं अब हाल ही में आई खबरों के अनुसार, फरवरी में दूसरी बार मौसम बदलने जा रहा है। सूत्रों की माने तो एक नया पश्चिमी विक्षोभ 17 फरवरी को पश्चिमी हिमालय के करीब पहुंचने वाला है। 18 फरवरी को यह विक्षोभ गति पकड़ते हुए, 19 फरवरी को चक्रवाती परिसंचरण के शीर्ष पर रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के कारण उत्तराखंड में वर्षा व हिमपात देखने को मिल सकती है। वैज्ञानिकों की माने तो उत्तराखंड में, ठंड में एक बार फिर से वृद्धि होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने बताया कि, मौसम में बदलाव से उत्तरी पहाड़ियों पर हिमपात के लिए अनुकूल परिस्थितियों बन रही हैं। बताते चलें कि, फरवरी के पहले हफ्ते में उत्तराखंड की कई पहाड़ियों पर पहली बर्फबारी हुई थी। हिमपात के इस पहले दौर की तरह इस बार भी, उत्तराखंड के मध्य व ऊंचाई वाले इलाकों में वर्षा और हिमपात देखने को मिल सकती है। हालांकि कश्मीर और हिमाचल में यह प्रभाव अधिक नजर आएगा, जहां दो से तीन दिन तक हिमपात हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड में 19 फरवरी को बर्फ गिरने की संभावना बन रही है।

उत्तराखंड में मौसम के बदलाव के बाद 18 व 19 फरवरी को जबर्दस्त ठंड देखी जा सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग ने 18 फरवरी को बागेश्वर, पिथौरागढ़ की 3000 मीटर व 19 फरवरी को 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात होने की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top