Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी, पहाड़ों में बर्फ भी गिर सकती है

Ad

Uttarakhand: Rain: Alert: उत्तराखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की बात कही है। उत्तरकाशी,चमोली, जनपदों में 2 अप्रैल से लेकर 4 अप्रैल तक कही-कही हल्की तथा बहुत हल्की बरसात होने साथ ही रुद्रप्रयाग, देहरादून, पौड़ी तथा पिथौरागढ़, जनपदों में इन तीन दिनों में बहुत हल्की और हल्की बरसात हो सकती है जबकि बागेश्वर ,अल्मोड़ा, जनपदों में 5 अप्रैल तक तथा चंपावत व नैनीताल जनपद में भी 5 अप्रैल को बहुत हल्की बरसात हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग का कहना है कि 2 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक राज्य के उच्च हिमालय क्षेत्र में 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी भी हो सकती है जिससे राज्य में सुबह शाम की ठंड महसूस की जा सकती है। फिलहाल मैदानी क्षेत्र में तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी से परेशानी भी होने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तरकाशी,चमोली,रुद्रप्रयाग,टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़,बागेश्वर तथा अल्मोड़ा जनपदों में 3 अप्रैल से लेकर के 5 अप्रैल तक कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है तथा ओलावृष्टि होने से फसलों को भी नुकसान हो सकता है इसलिए इस दौरान बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top