Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के चार जिलो में बारिश का अलर्ट, हल्द्वानी में बढ़ गई ठंड

हल्द्वानी: गर्मी के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में तापमान गिरा है। बारिश होने के बाद तापमान में नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए नैनीताल जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश ने लोगों को चुबती गर्मी से राहत दी है।

हल्द्वानी में गुरुवार रात से बारिश का दौर शुरू हुआ था। शुक्रवार को भी देर रात बारिश हुई। बारिश के चलते हल्द्वानी के मुख्य मार्गों में एक बार फिर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इसके अलावा शनिवार रात से शुरू हुई बारिश रविवार सुबह तक जारी है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हल्द्वानी क्षेत्र में शनिवार को अधिकतम तामपान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और शुक्रवार को 32.0 डिग्री रहा था।

दूसरी ओर उत्तराखंड के देहरदून समेत चार जिलों में शनिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल में कहीं कहीं भारी बारिश एवं सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज दौर होने की संभावना है।

To Top