Nainital-Haldwani News

नैनीताल समेत कई जिलों में बर्फबारी की संभावना, मौसम का नया अपडेट

नैनीताल में मौसम का बदला मिज़ाज, बारिश के बाद बढ़ी बर्फबारी की उम्मीदें
Ad

Uttarakhand News: Weather: उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून के पर्वतीय क्षेत्र सहित उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा में आज बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव आया है और सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि चकराता और मसूरी में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

बर्फबारी के कारण पहाड़ों से लेकर मैदान तक शीतलहर का प्रभाव बढ़ा है, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। बर्फबारी के चलते बद्रीनाथ में न्यूनतम तापमान माइनस 8 और अधिकतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गंगोत्री में माइनस 19 और केदारनाथ में माइनस 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

क्रिसमस से पहले हुई इस बर्फबारी से ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हुई है। पर्वतीय इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीत लहर चली, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से भी तापमान में गिरावट आई है।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 14.1 और न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 20.8 और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 10.3 और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 7.8 और न्यूनतम तापमान माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top