Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड में फरवरी माह में ही पारा 25 के पार, मौसम विभाग ने दिया अपडेट

Ad

Uttrakhand weather report:- पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में 18 फरवरी से एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एक तरफ राज्य के कई क्षेत्रों में बीते कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिली है, वहीं अब दूसरी तरफ मौसम विभाग द्वारा राज्य में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताते चलें कि, बृहस्पतिवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 25.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के साथ सामान्य बना रहा। ऐसे ही पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.7, मुक्तेश्वर का 4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 17.2, और नई टिहरी का अधिकतम तापमान 2 डिग्री बढ़ कर 17.4 डिग्री रहा।

सरोवर नगरी नैनीताल में भी शुक्रवार के दिन चटक धूप खिली रही वहीं शाम होते ही पाला गिरना शुरू हो गया। मौसम विभाग के राज्य निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, 16-17 फरवरी को प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। जबकि 18-19 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस के साथ ही 18 फरवरी को राज्य के मुख्य जिले जैसे उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश के भी आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में 18 से 20 फरवरी 2024 के दौरान अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। प्रदेश में 19 फरवरी, 2024 को भारी से बहुत भारी वर्षा व बर्फबारी (115.6 से 204.4 मिमी) और 20 फरवरी, 2024 को भारी वर्षा/बर्फबारी (64.5 से 115.5 मिमी) हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top