Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम करवट लेगा, बारिश को लेकर विभाग ने दिया अपडेट

Ad

Uttarakhand: Rain: Alert: उत्तराखंड के मैदानी शहरों रुड़की, विकासनगर, देहरादून, काशीपुर और रुद्रपुर में रविवार को धूप खिली रही। मौसम साफ होने के कारण दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली।

ADVERTISEMENTS Ad

तीन और चार मार्च को फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, तीन और चार मार्च को एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम करवट लेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बारिश होने की संभावना है।

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी पड़ सकती है। ठंड बढ़ने की आशंका के चलते स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

चमोली में राहत और बचाव कार्य में मिली तेजी

चमोली जिले में मौसम साफ रहने के कारण राहत और बचाव कार्य में जुटी रेस्क्यू टीम को बड़ी राहत मिली है। खराब मौसम के चलते प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब राहत कार्य तेज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top