Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम को लेकर नया अपडेट, एक क्लिक में जाने 29 जनवरी तक का हाल

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में मौसम का हाल पहले से थोड़ा अलग हुआ है। आने वाले दिन मौसम के लिहाज से कैसे रहने वाले हैं, इस पर मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट को जानना जरूरी है। दरअसल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी तक सक्रिय रहने वाला है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बारिश का सिलसिला भी जारी रहने के पूर्वानुमान लगाए गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 28 और 29 जनवरी को भी बारिश का अनुमान है। जबकि 26 और 27 जनवरी को मौसम साफ रहने की आशंका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है।

गौरतलब है कि सर्दी के सीजन में पहली बार बारिश होने से खेती किसानी को भी फायदा मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, डॉक्टरों का मानना है कि इस बारिश में भीगने से तबियत खराब हो सकती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top